डॉ. अमलदार ‘नीहार’

(साहित्य-सृजन की अनेक विधाओं के चर्चित रचनाकार एवं लेखक)

208
अमलदार ‘नीहार’

आत्म-परिचय :
जन्मतिथि: 18 अगस्त, सन् 1961, ग्राम : जनापुर पनियरियाँ, जौनपुर(उत्तर प्रदेश)
माता एवं पिता का नाम: (स्व.) अशर्फी देवी एवं (स्व.) सम्पति विश्वकर्मा
मूल निवासी: ग्राम जनापुर पनियरियाँ, पोस्ट-गड़ैला, व जनपद-जौनपुर(उत्तर प्रदेश)
आरम्भिक शिक्षा: ग्रामीण अंचल के विद्यालय एवं कॉलेज, जौनपुर शिक्षा-एम.ए., पी-एच. डी.(हिन्दी)-गु.काँ.विश्वविद्यालय, हरिद्वार से और दूरसंचार विभाग में सन् जनवरी 1982 से अप्रैल, 1996 तक टी.ओ. पद पर सेवा–क्रमशः हरिद्वार, सम्भल(मुरादाबाद) एवं फैज़ाबाद में।

प्रोफेसर अमलदार ‘नीहार’ का प्रकाशित/प्रकाश्य और अप्रकाशित वाङ्मय

1-उपन्यास : कान्तार-कुसुम(, नज़ीबाबाद से प्रकाशित पत्रिका ‘आदर्श-कौमुदी’ में 1985-86 में धारावाहिक प्रकाशित)
2-गीत-संग्रह : (1)-गीत-गंगा(गीत-संग्रह) प्रकाशन वर्ष-1998, (2)-गीत-गुंजार (गीतों का संग्रह)-प्रकाशन वर्ष-2016
3-काव्य-संग्रह : (1)-इन्द्रधनुष(कविता-संग्रह) प्रकाशन वर्ष-2011, (2)-मेरी कविताओं में ‘स्त्री’ : स्त्री का जीवन और जीवन में स्त्री (कविता-संग्रह)-प्रकाशन वर्ष-2019, (3)-हृदय के खण्डहर (कविता-संग्रह), प्रकाशन वर्ष-2021, 4-जिजीविषा की यात्रा (काव्य-संग्रह) प्रकाशनाधीन, 5-आखर-मोती-बीज (काव्य-संग्रह), प्रकाशनाधीन, 6-मुक्तक-मुक्ता-माल-प्रकाशनाधीन, 7-मेरा बचपन : तेरा बचपन (काव्य-संग्रह) प्रकाशनाधीन
4-भावानुवाद : (1)-रघुवंश-प्रकाश(कालिदासकृत महाकाव्य ‘रघुवंशम्’ का काव्यमय हिन्दी भावानुवाद)-प्रकाशन वर्ष-2014,
(2) गीता-सप्तशती(श्रीमद्भगवद्गीता का काव्य-निबद्ध हिन्दी भावानुवाद)प्रकाशनाधीन
5-ग़ज़ल-संग्रह : (1) आईनः-ए-ज़ीस्त- प्रकाशन वर्ष-2015, (2) आबेहयात-प्रकाशनाधीन
6-व्यंग्यपूर्ण निबन्ध-संग्रह : (1)उत्तम आलसी का सहज योग-प्रकाशन वर्ष-2017, (2) हाय! क्या चीज़ है जवानी भी(अप्रकाशित)
7-दोहा-संग्रह : (1) नीहार-सतसई-प्रकाशन वर्ष-2019, (2) नीहार-नौसई-प्रकाशन वर्ष-2021, 3-नीहार-हज़ारा(प्रकाशनाधीन), 4-नीहार-दोहा : महासागर-प्रथम अर्णव, 5-नीहार-दोहा : महासागर-द्वितीय अर्णव, 6-नीहार-दोहा : महासागर-तृतीय अर्णव 7-नीहार-दोहा : महासागर-चतुर्थ अर्णव, 8-नीहार-दोहा : महासागर-पंचम अर्णव, 9-नीहार-दोहा-रत्नावली(अमलदार ‘नीहार’ के चयनित दोहों का संग्रह)
8-कहानी-संग्रह : (1) भ्रष्टाचाराय नमो नमः-प्रकाशन वर्ष-2014, (2) शब्दों का इण्टरव्यू (लघुकथा-संग्रह)-प्रकाशन वर्ष-2015, (3) भरोसे की ज़बान(लघुकथा-संग्रह)प्रकाशनाधीन, 4-एक और अभिमन्यु(अधूरी)
9-आलोचना : (1) साहित्य : संवेदना और विचारधारा, प्रकाशन वर्ष-2016, (2) बिहारी और घनआनन्द : एक अनुचिन्तन, प्रकाशन वर्ष 2021, (3) आचार्य विश्वनाथप्रसाद मिश्र और उत्तरमध्यकालीन विमर्श, प्रकाशन वर्ष-2021, (4)साहित्यालोचन, प्रकाशन वर्ष-2021, (5)भारतीय संस्कृति और हिन्दी साहित्य(प्रकाशनाधीन)
10-ललित गद्य : शब्दों की आलोक-यात्रा(प्रकाशनाधीन)
11-डायरी-लेखन : 1-मेरी डायरी के पन्ने : खण्ड-1(प्रकाशनाधीन), 2-मेरी डायरी के पन्ने : खण्ड-2(अप्रकाशित), 3-मेरी डायरी के पन्ने : खण्ड-3(अप्रकाशित), मेरी डायरी के पन्ने : खण्ड-4(अप्रकाशित)
12-दर्शन एवं अध्यात्म : पुनर्जन्म : अनन्त चेतना की आलोक-यात्रा
13-सम्पादन : (1) बिहारी और घनआनन्द(संपादन एवं भाष्य),प्रकाशन वर्ष-2019, (2)अन्तरिक्ष और हमारा समाज(सम्पादन एवं शब्द-शिल्पायन) प्रकाशनाधीन
14-बाल साहित्य : (1) मेरी बचपन : तेरा बचपन(बच्चों पर, बचपन पर केन्द्रित काव्य)प्रकाशनाधीन
15-कवित्त : 1-कवित्त-कौमुदी
16-सुभाषित : सुभाषित-सुधासार-संग्रह(भर्तृहरिकृत नीतिशतकम् के श्लोक, ईशावास्योपनिषद् तथा अन्य औपनिषदिक सूक्तों का काव्यनिबद्ध भावानुवाद-संग्रह, महापुरुषों के आप्तवाक्य तथा स्वानुभूत सूक्त)
17-लोकगीत : 1-माटी कहे कुम्हार से(लोकगीतों का संग्रह)-सृजन-पथ पर
18-काव्यशास्त्र : 1-रसछन्दोऽलंकारचन्द्रिका(रस, छन्द तथा अलंकार पर काव्य-निबद्ध लक्षण ग्रन्थ)सृजन-पथ पर
19-पत्रिका-सम्पादन : 1-‘आक्रोश की आवाज़’ का आरंभिक अंक, 2-वाग्प्रवाह(वर्ष 14, अंक 26) जुलाई-दिसम्बर 2022, 3-श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पत्रिका ‘प्रतिभा’ (1996-2024)सम्पादक/प्रधान संपादक।

प्रकीर्णक : प्रकाशित रचनात्मक लेखन की प्रमुख पत्रिकाएँ :
1-दो दर्जन से अधिक सम्मानित पत्र/पत्रिकाओं में सैकड़ों कविताएँ, ग़ज़ल एवं गीत प्रकाशित
2-कुछ कहानियाँ तथा व्यंग्य तथा विभिन्न शोध-आलेख विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित
3-आकाशवाणी फैजाबाद से कुछ कविताओं एवं गीतों का प्रसारण
4-यू-ट्यूब पर (लगभग तीन दर्जन)अनेक गीत तथा अन्य कविताओं की प्रस्तुति
5-आन लाइन राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय मंचों पर अनेक व्याख्यान तथा काव्य-पाठ
6-अन्य गायकों-संगीत निर्देशकों द्वारा गीत/ग़ज़ल-प्रस्तुति
7-फेसबुक, ह्वाट्सअप के माध्यम ये सम्पूर्ण देश तथा दुनिया के कई देशों तक साहित्य के प्रेमी पाठक

दूरसंचार विभाग की ‘विविधा’, आदर्श कौमुदी, रैन बसेरा, नया सबेरा नया पैगाम, अवध अर्चना, समन्वय, समीचीन, समीहा, अभिनव क़दम, मधुमती, भाषा, साहित्य भारती, उत्तर प्रदेश, हिन्दुस्तानी, वर्तमान साहित्य, लीला अभिव्यक्ति, वाग्प्रवाह, मेकल सुता, हिन्दुस्तानी ज़बान, समन्वय, साहित्य अमृत, तुलसी मानस भारती, हिन्दी अनुशीलन, दलित दुनिया, सोच विचार, मैसूर हिन्दी प्रचार परिषद् पत्रिका, अन्तरंग संगिनी, युगतेवर, इण्टरनेट पत्रिका ‘होप्स’ कोलकाता, नवभारत प्रभात टाइम्स मुम्बई तथा ‘मुम्बई किरण’ ई-लाइन पत्रिका के अलावा ‘प्रतिनिधि बाल कविता-संचयन’-(संचयन एवं संपादन-दिविक रमेश) में बाल कविता संगृहीत, अनेक संपादित पुस्तकों में आलेख संगृहीत।

सर्जनात्मक गतिविधियाँ :
कविता-दोहा, गीत, ग़ज़ल, कुण्डलिया, पदावली के अलावा विविध शैलियों में (छन्दोबद्ध, मुक्तछन्द तथा छन्दमुक्त) सृजन के तथा लघुकथा, कहानी, शोध-लेख, व्यंग्य, निबन्ध, ललित निबन्ध, संस्मरण, आत्मकथा, जीवनी, यात्रा-संस्मरण, सुभाषित-लेखन, डायरी, उपन्यास, नाटक-लेखन के साथ महत्त्वपूर्ण संस्कृत ग्रन्थों के काव्यमय भावानुवाद के कार्यां में निरन्तर संलग्न। दर्जनों प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में कविता, गीत-ग़ज़ल, कहानी, व्यंग्य, आलेख प्रकाशित। हिन्दी साहित्य के आयोजित कई राष्ट्रीय सेमिनारों में शोधलेखों की प्रस्तुति। महत्त्वपूर्ण संस्कृत ग्रन्थों के काव्यमय भावानुवाद के लेखन कार्यां में निरन्तर संलग्न। लगभग ढाई दर्जन से अधिक कृतियाँ अद्यतन अप्रकाशित। प्रासंगिक विषयों पर यथावश्यक आडियोज एवं वीडियोज।

सम्मान तथा पुरस्कार
1-‘रघुवंश-प्रकाश’(महाकवि कालिदासकृत महाकाव्य रघुवंशम् का काव्यनिबद्ध हिन्दी भावानुवाद) पर उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, उत्तर प्रदेश सरकार का ‘सुब्रह्मण्य भारती’ नामित पुरस्कार

2-‘रघुवंश-प्रकाश’ पर ही उ0प्र0 संस्कृत संस्थानम् से भाषान्तर-अनुवाद का ‘विविध पुरस्कार’

3-‘साहित्यिक संघ वाराणसी’ संस्था द्वारा ‘सेवक स्मृति सम्मान श्री’ सम्मान पत्र के अलावा अनेक साहित्यिक संस्थानों से दर्जनों बार सम्मानित।

प्रोफेसर एवं अध्यक्ष
(अवकाशप्राप्त) हिन्दी विभाग अध्यक्ष, भाषा संकाय श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया

आवास: ‘काव्यतीर्थ’ निकट काली जी मन्दिर, निधरिया नयी बस्ती गड़वार रोड,
मुलायम नगर, बलिया(उत्तर प्रदेश) पिन कोड : 277001

सम्पर्क: 09454032550